फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट, बैंकिंग सेवाओं के साथ लकदक दिखेगा मिनी सचिवालय, गांव में ही मिलेगा जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र

Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

गांवों में जल्द ही मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती होने से अब ग्रामीणों को गांवों में ही सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांवों में जल्द ही मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती होने से अब ग्रामीणों को गांवों में ही सुविधाएं मिलेंगी। जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के साथ ही ऑनलाइन सभी सुविधाओं का लाभ अब घर बैठे मिलेगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में शासन की पहल अब कारगर साबित होती नजर आ रही है। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती होने से लेखा-जोखा ठीक होने के साथ ही गांव के हर व्यक्ति की कुंडली मौजूद रहेगी। गांव में किस व्यक्ति का निधन हुआ और किसके घर बच्चे ने जन्म लिया, इसकी जानकारी मिनी सचिवालय से आसानी हो जाएगी। दरअसल, अभी तक शासन पंचायतों को मजबूत करने का दावा करता रहा है, मगर उसकी ठोस पहल नहीं होती थी।

ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती होने से एक व्यक्ति को जहां नौकरी मिल जाएगी, वहीं मिनी सचिवालय की हालत भी पहले से बेहतर होगी। अभी तक मनरेगा के तहत रोजगार सेवकों की तैनाती की गई थी, मगर वह सिर्फ मनरेगा का ही कार्य देखते थे। पंचायत सहायकों की तैनाती होने से अब ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय खोलने का दावा सभी सरकारें करती रही हैं, मगर अभी तक यह सिर्फ कागज पर ही खुले हैं। मगर अब कर्मचारियों की तैनाती होने से निश्चित रूप से ग्राम पंचायतों के मिनी सचिवालय वास्तविक रूप में कार्य करते हुए दिखाई देंगे।

विभागों का केंद्र बिंदु होगा पंचायत कार्यालय
ग्राम पंचायतों के कार्यालय अब सभी विभागों के केंद्रबिंदु होंगे। विभागीय योजनाओं के लिए आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने वालों का विवरण पंचायतों में होगा। कितने लोगों को पेंशन मिल रही है और कितने लोग अभी प्रतीक्षा सूची में हैं, इसकी भी जानकारी अब मिनी सचिवालय से मिलेगी।
पंचायतों के सशक्त होने से ही गांव के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंचायत सहायकों की तैनाती होने से ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय स्थापित होगा। फिलहाल, अभी पंचायत सहायकों की तैनाती के लिए कोई शासनादेश नहीं आया है। रविशंकर द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें