फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी लॉकडाउन: दो दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
पंजाबी मार्केट में भीड़ अधिक होने से नहीं रहा सोशल डिस्टेंसिग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आवागमन पर नहीं रहेगी रोक, जारी रहेगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। अनलॉक-3 के पहले मिनी लॉकडाउन के दो दिन स्कूल-कॉलेज, बैंक, ऑफिस, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं होगी। शहर में ई-रिक्शा और टेंपों के चलने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण सब्जी, फल की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक और ऑफिस भी बंद रहेंगे।
अनलॉक-3 के पहले मिनी लॉकडाउन के दो दिन पूरा जिला बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को जिलेभर की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण शहर और गांव की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों के साथ ही सरकारी और अर्ध्दसरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। शहर और शहर से बाहर आने-जाने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन

लोग अपनी निजी गाड़ियों और रोडवेज की बसों से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। दो दिन की बंदी को सफल बनाने के लिए डीएम ने एसपी को पत्र लिखा है। कोहड़ौर बाजार में 17 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद डीएम की नजर अब गांव के बाजारों पर टिक गई है। दो दिन की बंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। डीएम ने साफ कहा है कि जब तक पुलिस सख्ती नहीं दिखाएगी तब तक लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अपनी मौजूदगी में सील करा या था कोहड़ौर बाजार
कोहड़ौर बाजार में कोरोना संक्रमित 17 मरीज मिलने पर डीएम स्वयं बाजार पहुंचे और दुकानों पर भीड़ देखकर कोतवाल को फटकार लगाई और तुरंत बाजार बंद कराने को कहा था। डीएम की सख्ती देखकर पुलिस ने बाजार को सील करा दिया था। डीएम ने कहा है कि तब तक कोरोना के फैलाव पर रोक नहीं लग सकती है जब तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें