फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये नहीं मिलने पर ग्राहकों का हंगामा, छह कर्मचारी मिले संक्रमित

विज्ञापन
लालगंज में हाटस्पाट क्षेत्र में खुली बैंक आफ बडौदा गेट पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-बुधवार को एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर गुरुवार को नहीं हुआ था कामकाज
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में शुक्रवार को लेनदेन नहीं होने से नाराज ग्राहकों ने हंगामा किया। बुधवार को एक बैंककर्मी के पॉजिटिव मिलने पर गुरुवार को कामकाज ठप करके कर्मचारियों ने जांच कराने के बाद ही काम शुरू करने को कहा था। शुक्रवार को जब जांच हुई तो छह और कर्मचारी संक्रमित मिल गए। इससे शुक्रवार को बैंक की शाखा पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन

शहर के प्रताप बहादुर पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार को उस समय हंगामा होने लगा जब ग्राहकों की भीड़ पहुंच गई। ग्राहक बैंक खोलकर लेन-देन करने की मांग कर रहे थे तो कर्मचारी कोरोना की जांच कराने पर अडिग थे। कर्मचारियों का कहना था हमारा एक साथी संक्रमित है, इसलिए सभी की जांच कराना आवश्यक है। मगर ग्राहक कर्मचारियों से बगैर जांच कराए ही कामकाज करने को कह रहे थे। बाहर खड़े कुछ ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि समझाने के बाद वह शांत हुए। इधर, दोपहर में हुई जांच में बैंक में छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे बैंक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेगा। एलडीएम अनिल कुमार ने बताया कि शीर्ष अफसरों को जानकारी दी गई है। सोमवार को निर्देश आने पर ही कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें