फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआई को मिली क्लीन चिट, बाप-बेटे पर होगा 3/7 का मुकदमा

विज्ञापन
weat
विज्ञापन
सरकारी गेहूं के कालाबाजारी में अफसरों ने एमआई को क्लीन चिट देते हुए बाप-बेटे पर 3/7 का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। जांच में गए अफसरों की मानें तो फाइल अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजी गई है। अनुमति मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इधर जब्त 323 बोरी गेहूं को विभाग ने सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन

बिहार विकास खंड के एफसीआई गोदाम के पीछे अहाते में सरकारी गेहूं की 323 बोरी गेहूं पुलिस ने बरामद किया था। मंगलवार की रात बाघराय पुलिस ने उस समय बड़ी कामयाबी हासिल की थी, जब सरकारी गेहूं की बोरियों से गेहूं को बदला जा रहा था। पुलिस ने गोदाम के मालिक अशोक साहू के बेटे शिवम साहू को हिरासत में ले लिया था। रात में हुई इस कार्रवाई से विपणन विभाग और आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया था।
बुधवार को मामले की जांच करने पहुंचे विभागीय अफसरों ने एमआई मनीषा सिंह को क्लीन चिट दे दिया। उन्हें कालाबाजारी से पूरी तरह पाक साफ बताया गया। जांच में अफसरों ने पिता-पुत्र को आरोपी बना दिया। जिला विपणन अधिकारी धनंजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए बाप-बेटे पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें