फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विलय ने एकीकृत विद्यालयों की बढ़ाई दूरी

Thu, 31 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया ने एकीकृत विद्यालयों की दूरी बढ़ा दी है। इससे बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। अधिक दूरी के चलते अभिभावकों ने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद जिले के करीब 200 विद्यालयों को समायोजित किया जा चुका है। इसके बाद अधिकांश एकीकृत विद्यालयों की दूरी अधिक हो गई है। विद्यालय की दूरी बढ़ने से बच्चे लगातार पढ़ाई छोड़ रहे हैं। कुछ अभिभावक दूरी अधिक होने से बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों में करा रहे हैं। दूरी अधिक होने के कारण कुछ अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय तक छोड़ने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
समायोजन के बाद करीब 1200 बच्चों को एकीकृत विद्यालय में जाना होगा। इनमें से करीब 200 बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के साथ बच्चों को भी विद्यालय भेजा जा रहा है। शिक्षक अभिभावकों से वार्ता कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

- सदर तहसील क्षेत्र के गोपालापुर के प्रधान रामपूजन पटेल ने बताया कि उनका बेटा आयुष पटेल प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर में कक्षा पांच का छात्र था। विलय के बाद एकीकृत विद्यालय जहनईपुर करीब 2.5 किमी दूर होने की वजह से बेटे का दाखिला समीप के निजी विद्यालय में करा दिया है।



-शहर के महुली की रहने वाली उमा ने बताया कि उनकी दो बेटियां रिद्धि और सिद्धि प्राथमिक विद्यालय महुली में कक्षा एक में पढ़ती थी। एकीकृत प्राथमिक विद्यालय माधवगंज द्वितीय करीब दो किमी दूर है। इस वजह से बेटियों को विद्यालय नहीं भेज रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें