फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिमी आतंकियोंे के एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो'

Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सिमी आतंकवादियों के परिजन अगर मांग करें तो एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच किसी को दोषी ठहराने के लिए नहीं होती, बल्कि संदेह दूर करने के लिए होती है। वह मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


शहर के शैल-श्याम पैलेस में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। काला धन वापस लाने और 15 -15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में भेजने की बात कहने वाले मोदी अब जनता से सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहली बार हुई, ऐसा नहीं है। कांग्रेस  शासनकाल में आॅपरेशन जिंजर हुआ था।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम नागरिकों को ध्यान विकास के मुद्दे से हटाने के लिए झूठा दावा कर रही है। उन्होेंने मोदी को हिटलर की संज्ञा देते हुए कहा कि झूठी बातों को इस तरह पेश करते हैं कि लोग विश्वास करने को मजबूर हो जाते हैं। सांसद ने मोदी सरकार के विदेश और रक्षा नीति की आलोचना करते हुए जम्मू काश्मीर में तीन माह से स्कूल, कॉलेज बंद होने और प्रतिदिन जवानों के शहीद होने पर चिंता प्रकट की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें