फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता को लेकर आयोजित हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत बाएफ सेन्टर बभनमई में आयोजित महिला गोष्ठी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
घर की चौखट तक सीमित न रहें, बनें आत्मनिर्भर
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत महिला गोष्ठी
प्रतापगढ़। रानीगंज के बभनमई गांव स्थित बाएफ सेंटर में शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत महिला गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिला स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं ने आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर शांति मिश्रा ने महिला स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का दायरा घर की चौखट तक ही सीमित नहीं है, न ही घरेलू कामकाज तक। आपको इस दायरे से बाहर निकलना होगा। खुद को स्वावलंबी बनाकर आप खुद भी अपनी पहचान बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने हनुर को पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हाथों में हुनर होगा तो खुद स्वावलंबी होकर दूसरे को भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने हाथों से हुनर को तराश रही हैं। वह गृहस्थी के साथ ही परिवार के विकास में आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं। शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती, शिक्षा के साथ ही साथ व्यवसायिक कोर्स भी करें, ताकि आगे चलकर आसानी से रोजगार मुहैया हो सके। हम सभी को महिला स्वावलंबन के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए घर-घर जाकर महिलाआें को प्रेरित करना होगा। उन्होंने मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई सहित अन्य व्यवसायिक कोर्स के विषय में महिलाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर नीलम यादव, श्यामा पांडेय, उर्मिला धुरिया, कमला देवी, किरन जयसवाल, लक्ष्मी पांडेय, कृष्णा गौतम, स्नेहलता, ललिता पाल, फूलादेवी, शांति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें