फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं में गूंजा धन के दुरुपयोग का मामला

Sun, 26 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
जिला पंचायत के बजट सत्र की बैठक हंगामेदार रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने धन के दुरुपयोग का मामला उठाया। कहा कि हाल ही में करीब 9 लाख रुपये से प्रवेशद्वार का निर्माण कराया गया था और अब उसे तोड़वाकर नए सिरे से बनाने की पहल करना सरकारी धन की बर्बादी ही है। उन्होंने कुंडा और बाबागंज में 80 फीसदी बजट खर्च करने को पक्षपात बताते हुए सदन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन



शनिवार को जिला पंचायत की बैठक में वर्ष 2017-18 की कार्ययोजना तैयार करने के लिए सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत सदस्यों को बुलाया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में सदन की कार्रवाई प्रारंभ होते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य प्रमोद मौर्य ने प्रवेश द्वार पर लगा पत्थर तोड़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पत्थर की राजनीति करके जिला पंचायत के धन की बर्बादी की जा रही है। उन्होंने जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ दो विधानसभाओं में 80 प्रतिशत बजट खर्च करने पर सचिव को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाते हुए सदन की कार्रवाई का बहिष्कार किया। बजट सत्र होने के बाद भी सदर विधायक संगमलाल गुप्ता और बाबागंज विधायक विनोद सरोज के अलावा अन्य विधायक आदि मौजूद नहीं रहे। अपर मुख्य अधिकारी आरके चौधरी ने एजेंडा सुनाया। सदन में पेयजल और स्वच्छता अभियान का भी मुद्दा गूंजा। बैठक में सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, पीडी अरविंद सिंह, अनिल सिंह, विनोद पांडेय, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, मुक्कू ओझा, रामअचल वर्मा आदि भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें