लिा अस्पताल में परिसर में सफाई कर्मचारियों द्वारा फेंका गया मेडिकल कचरा।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट परिसर में ही फेंक दिया जा रहा है। मेडिकल कचरा उठाने के लिए नामित संस्था के कर्मचारियों के न आने के कारण कर्मचारी कचरा अस्पताल में ही डंप करने के बाद इसे आग के हवाले कर देते हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, जबकि शासन ने इस पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।
जिला अस्पताल का कचरा उठाने के लिए एक संस्था को नामित किया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से संस्था को शुल्क भी दिया जाता है। इसके बावजूद अस्पताल से बायोमेडिकल वेस्ट नहीं उठाया जा रहा है। उसे खाली पड़ी जगह पर डंप किया जा रहा है। इकट्ठा होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी उसे जला देते हैं। जिससे किसी को पता न चल सके। जबकि सरकार की ओर से साफ आदेश है कि अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को संगम इंटरनेशनल प्राइवेट फर्म प्रयागराज ले जाकर रद्द करेगी। कोरोना सैंपलिंग के बाद ग्लव्स, पीपीई किट सहित निडिल, काटन, पट्टी आदि को पुराने स्थान पर डंप किया जाता है। अस्पताल का कचरा इकट्ठा होने के बाद उसे जला दिया जाता है।
बायोमेडिकल वेस्ट को ले जाने के लिए संगम इंटरनेशनल प्राइजेज को शुल्क दिया जाता है। एक गाड़ी आती है जो बायोमेडिकल वेस्ट ले जाती है। हो सकता है कि दीपावली के चलते दो दिनों से न आई हो। टीम को बुलाकर जल्द अस्पताल के कचरे को हटवा दिया जाएगा। -डॉक्टर पीपी पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल।