फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज बनेगा जिला अस्पताल

Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल चिकित्सा व्यवस्था से जूझ रहे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो लोगों को इलाज के लिए अब इलाहाबाद और लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। गंभीर मर्ज का भी यहीं इलाज हो सकेगा। शासन ने जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए सीएमएस और सीएमओ से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। मेडिकल कालेज के लिए जिला अस्पताल में जमीन कम पड़ रही है। जिस पर शासन ने दस किमी के भीतर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जमीन ढूंढने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहायता से राज्य सरकार प्रदेश के 11 जनपदों के जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज के तौर पर विकसित करने की तैयारी में है। इनमें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल को भी शामिल किया गया है। शासन ने इसके लिए जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पत्र भेजकर जानकारी कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। मेडिकल कालेज बनाने के लिए जिला अस्पताल में 200 बेड अस्पताल के साथ ही 20 एकड़ जमीन होना जरूरी है। साथ ही जनपद में पहले से कोई सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कालेज नहीं होना चाहिए। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने रिपोर्ट भेज दी है।

जिसमें जिला अस्पताल में 190 बेड होने का जिक्र किया गया है। जिले में एक भी राजकीय और प्राइवेट मेडिकल कालेज नहीं है, लेकिन जमीन को लेकर अड़ंगा फंस गया। जिला अस्पताल की कुल जमीन छह एकड़ ही है। जबकि मेडिकल कालेज के लिए बीस एकड़ जमीन जरूरी है। इस पर शासन ने दोबारा पत्र भेजकर जिला अस्पताल से दस किमी के दायरे में जमीने ढूंढने के लिए कहा है। साथ ही अस्पताल की खतौनी और खसरा भी मांगा है। अगर शासन की कवायद सच साबित हुई तो जिले के लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के के लिए जिला अस्पताल की भूमि की नाप करने का आदेश आया था। नाप करके रिपोर्ट भेज दी गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए बीस एकड़ भूमि होनी चाहिए, मगर जिला अस्पताल छह एकड़ जमीन में बना है।
विज्ञापन

अवधेश कुमार, जेई स्वास्थ्य विभाग।

जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए शासन का आदेश आया है। कई बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट भेजनी थी। जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें