फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ : बिजली कटने पर टार्च की रोशनी में मरीज को लगाया टांका, वीडियो वायरल

Fri, 22 Jul 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बृहस्पतिवार रात नौ बजे सड़क हादसे में घायल सुरेश (30) को परिजनों ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान बिजली कट गई। काफी देर बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में टॉर्च की रोशनी में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बिजली कटने के बाद जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात को हादसे में घायल मरीज का टार्च की रोशनी में टांका लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात नौ बजे सड़क हादसे में घायल सुरेश (30) को परिजनों ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान बिजली कट गई। काफी देर बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। परिजनों का आरोप है कि टार्च की रोशनी में चिकित्सक वार्डब्वॉय से टांका लगवा रहे थे। वीडियो बनाने पर चिकित्सक भड़क गए। मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। टार्च की रोशनी में टांका लगाने से मरीज को काफी परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन



जनरेटर में अचानक खराबी आ गई। इसके चलते नहीं चल पाया। कुछ लोग वीडियो और फोटो बनाने लगे। विरोध करने पर भड़क गए थे। - डॉक्टर सुरेश सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें