बृहस्पतिवार रात नौ बजे सड़क हादसे में घायल सुरेश (30) को परिजनों ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान बिजली कट गई। काफी देर बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया।
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बिजली कटने के बाद जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात को हादसे में घायल मरीज का टार्च की रोशनी में टांका लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात नौ बजे सड़क हादसे में घायल सुरेश (30) को परिजनों ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान बिजली कट गई। काफी देर बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। परिजनों का आरोप है कि टार्च की रोशनी में चिकित्सक वार्डब्वॉय से टांका लगवा रहे थे। वीडियो बनाने पर चिकित्सक भड़क गए। मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। टार्च की रोशनी में टांका लगाने से मरीज को काफी परेशान होना पड़ा।