फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 13 Dec 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव करेंगे। आयोजन समिति के सचिव शिवमोहन शुक्ला ने बताया कि जेके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच चमरौरा मीडिया और रानीगंज बकुलाही इलेवन के बीच होगा। जबकि दूसरा मैच सकरनी मीडिया बनाम लालगंज लोनी इलेवन के बीच होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही हैं। हर दिन दो मैच होगा और 20 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार मीडिया कप में ग्रामीणांचल के पत्रकाराें को भी शामिल किया गया है। पट्टी, रानीगंज, लालगंज और कुंडा तहसीलों की अलग-अलग टीमें उनके इलाके की नदियों के नाम से बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें