फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, लू ने किया बेहाल

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
mausam
विज्ञापन
दक्षिण भारत में हुई बारिश और पुरवा हवाओं के चलने के कारण पारा शुक्रवार को भी 39 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन उमस और धूप से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सूरज की तल्खी पहले जैसे बरकरार रही तो गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झुलसाने पर आमादा थे। लू और धूप के गठजोड़ ने ऐसा कहर बरपाया कि लगा शरीर झुलस रहा है। बाहर निकलने वाले लोग दिनभर शरीर को बचाने का प्रयास करते रहे। दोपहर में चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन


मई के दूसरे पखवारे भर से गर्मी अपने चरम पर है। हालांकि बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर आ गया, लेकिन इसके बावजूद धूप कहर बरपा रही है। सुबह नौ बजे के बाद धूप के तेवर देख लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लू के गर्म थपेड़ों के  चलते लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। इसके चलते चौराहों के साथ ही बाजारों में स्थित दुकानों पर सन्नाटा पसर जाता है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग बदन को ढक कर निकलते हैं। बच्चों को लेकर जरूरी काम से निकलने वाली महिलाएं उन्हें तौलिया से ढककर रखती हैं। इसके बाद भी लू के गर्म थपेड़ों से निजात नहीं मिल पा रही है। बाहर निकलने वाले लोग गर्मी में प्यास से बेहाल हो जा रहे हैं। गर्मी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बाल रोग विषेज्ञय डा. मोहित शुक्ला ओपीडी में बच्चों को लेकर इलाज कराने आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें