फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे एडी, छुट्टी पर गए सीएमस

Sun, 09 Jul 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में स्ट्रेचर न मिलने पर कंधे पर बेटी को लादकर इमरजेंसी से मेडिकल वार्ड का चक्कर लगाने के मामले की शिकायत पर शनिवार को एडी स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। इस बीच सीएमएस अवकाश पर चले गए। इससे एडी नाराज होकर बगैर अस्पताल का निरीक्षण किए इलाहाबाद लौट गए।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी लवकुश नाथ पांडेय की बेटी रिया पांडेय (18) व बेटे आशुतोष की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों बेहोश हो जा रहे थे। लवकुश दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के बाद मेडिकल वार्ड भेज दिया। लवकुश नाथ को स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में वह बेटी को कंधे पर लाद कर दूसरे तल पर स्थित मेडिकल वार्ड में पहुंचा और भर्ती कराया। यहां स्टाफ नर्स ने उसे तत्काल रेफर करवा दिया। परेशान होकर पीड़ित लवकुश बेटी को फिर कंधे पर लादकर एंबुलेंस के पास पहुंचा और इलाहाबाद चला गया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को एडी स्वास्थ्य डा. वीपी सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। पता चला कि सीएमएस छुट्टी पर चले गए हैं। एडी स्वास्थ्य डा. बीपी सिंह ने बताया कि जांच करने के लिए आया था। मगर सीएमएस को किसी ने जानकारी दे दी इसके चलते वे अवकाश लेकर पहले ही घर निकल गए। हलांकि उनके भागने से काम नहीं होगा। बयान तो देना ही होगा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सामने एक कमरे में स्ट्रेचर रखे गए हैं। उसमें ताला बंद हैं। जांच के लिए एडी के आने के बाद भी स्ट्रेचर नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें