फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपियों की पहचान कराने का आदेश

Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी(ब्यूरो)। नगर के रायपुर रोड पर आई बारात में हर्ष फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने इस मामले में कन्या के पिता को तलब कर फायरिंग के आरोपियों की पहचान कराने का आदेश दिया है। पुलिस इस मामले में चार्जशीट लगाकर फायरिंग करने वाले आरोपियों के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम सुल्तानपुर को भेजेगी।
विज्ञापन


नगर में रायपुर रोड़ पर खलील अहमद की बेटी का रविवार को निकाह था। बारात सुल्तानपुर से आई थी। बारातियों ने बारात में जमकर हर्ष फायरिंग की थी। इसके साथ ही बच्चों को असलहे देकर प्रर्दशन किया था। निकाय चुनाव के चलते नगर में आचार संहिता लागू है। साथ ही दस किमी एरिया में इसका कड़ाई से पालन होना है। इसके साथ ही हर्ष फायरिंग पर रोक का शासनादेश भी है। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बारात लौट चुकी थी। कस्बा इंचार्ज नन्हे यादव ने इस मामले में हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया। प्रकरण को लेकर हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने खलील अहमद को कोतवाली में तलब किया और उन्हें वीडियो सौंपकर आरोपियों की पहचान बताने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें