फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर रहेगी ड्रोन कैमरे की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव में पहली बार अतिसंवेदनशील प्लस वाले मतदान केेंद्रों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे मतदान केंद्रों के अलावा आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 22 नवंबर को मतदान होना है। अभी तक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात होते रहे और वीडियोग्राफी कराई जाती थी। इस बार आयोग ने अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। नगर पालिका क्षेत्र में तीन, कुंडा में चार, अंतू व लालगंज में एक-एक मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। मतदान के दौरान इन मतदान केंद्रों पर विवाद की आशंका जताई गई है। आयोग के निर्देश के साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रदेश सरकार भी सुरक्षा के ठोस कदम उठा रही है। शासन के निर्देश पर जिले में अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए पहली बार ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल की तैयारी शुरू हो गई।

सीआरओ रामसिंह ने बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस वाले मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। चुनाव में ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराने वालों से बातचीत चल रही है। वहीं सीओ सिटी रामआशीष यादव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर ड्रोन कैमरा की खोजबीन चल रही है। ड्रोन कैमरे से करीब पांच सौ मीटर के इर्द गिर्द नजर रखा जा सकता । जमीन से 30 से लेकर 50 मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन कैमरा उड़ता रहेगा। कंट्रोल यूनिट से पुलिसकर्मी कैमरे से मिलने वाले आउटपुट पर नजर रखेंगे। फर्जी वोटिंग करने के लिए बार-बार आने वाले मतदाताओं को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें