फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में भाई-बहन की मौत

Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बच्चों का शव देख अचेत हुई मां।
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के बक्सा का पुरवा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उधर, पिता ने ससुरालियों पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के बक्सा का पुरवा गांव निवासी विजय शंकर दुबे की पुत्री सुषमा की शादी दस साल पहले इलाहाबाद जनपद के होलागढ़ के देवराज का पुरवा निवासी पंकज मिश्रा के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके चलते छह साल से सुषमा अपने दो बच्चों साक्षी (06) व शनि (04) के साथ मायके में ही रहती थी। मंगलवार की रात दोनों बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। इस पर सुषमा दोनों को अस्पताल ले जा रही थी। अचानक रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। बच्चों की एक साथ हुई मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी होने पर सुषमा के पिता विजय ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मंगलवार सुबह ससुराल पहुंचे पंकज ने ससुरालियों पर बच्चों को मार डालने का आरोप लगाया। गांव में चर्चा है कि बच्चों का पिता मंगलवार को ही जेल से छूटा है। वह मादक पदार्थों की तस्करी के चक्कर में जेल गया था। उसके छूटते ही इस तरह की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। एसओ का कहना है कि अगर तहरीर मिलती है तेा कार्रवाई हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें