फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधई पुलिस के खिलाफ कचहरी में प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बालक के अपहरण का मुकदमा नहीं दर्ज करने पर नाराज ग्रामीणों ने कचहरी में प्रदर्शन कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इंसान सेवा समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में सीआरओ का घेराव करके न्याय की मांग की गई।
विज्ञापन


कंधई इलाके के अमसौना निवासी घनश्याम वर्मा का आरोप है कि उसके बेटे दुर्बास को गांव के दो युवकों ने 24 अगस्त को फुसलाकर अपने साथ ले गए। अभी तक बालक वापस नहीं लौटा है। कंधई पुलिस से जब मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई, तो डांट कर भगा दिया। नाराज ग्रामीणों ने डीपी इंसान और पूनम इंसान की अगुवाई में कचहरी पहुंचे। डीएम और एसपी के इलाहाबाद होने के कारण सीआरओ और एडीएम का घेराव करके न्याय की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा तो भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर नीरज, विश्वदीप, शिव प्रसाद,राजेंद्र, राधेश्याम, हरीराम, अभय राज आदि मौजूद रहे।ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें