फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
लीलापुर में करंट की चपेट में आने से मृतक राजमिस्त्री राजकुमार। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कानपुर की घटना पुलिस व सत्ता के गठजोड़ का नतीजा
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रमोद ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बताया बदतर
लालगंज(संवाद)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना को सत्तापक्ष व पुलिसकर्मियों के गठजोड़ का दुखद पहलू करार देते हुए इसकी जांच के लिए आयोग का गठन करने की मांग की है। विधायक आराधना मिश्रा मोना के लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। इस समय प्रदेश में सामूहिक हत्या के साथ दुष्कर्म व बाल अपराध चरम पर पहुंच गया है। पूर्व सांसद ने कानपुर हत्याकांड की घटना की आयोग का गठन कर जांच कराने की मांग की। कहा कि आयोग की जांच रिपोर्ट प्रदेश की जनता के सामने रखी जाए।
फोटो--
करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
लीलापुर में हुई घटना से परिजनों में मचा कोहराम
लीलापुर (संवाद)। घर के सामने टूटकर गिरे एलटी लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के लीलापुर निवासी राजकुमार कोरी (40) पुत्र रामराज राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की देर रात वह किसी काम से बाहर निकला और घर के सामने एलटी लाइन के विद्युत पोल से टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गया। तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रेखा देवी व बेटियां परी व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी नौ माह की मासूम बेटी छाया को यह भी नहीं पता चल सका कि अब उसके पिता दुनिया में नही रहे। सुबह घटना की सूचना पर लीलापुर चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नौ आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
लालगंज (संवाद)। कोतवाली के गणेशपुर ढिंगवस निवासी निशा पत्नी रामराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही राजकुमार, विनोद, अशोक कुमार, सोनू, संगीता, शीला व तीन अज्ञात लोगों ने बीते आठ जून को एक राय होकर हमला बोल दिया। लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हुए हमले में उसकी सास अचेत हो गई और परिजनों को गंभीर चोट आई। आरोपियों ने घर में रखे कीमती सामानों में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुराने विवाद में आठ के खिलाफ केस
लालगंज(संवाद)। कोतवाली के समसपुर पूरे हरिकिशुन निवासी भुल्लर सरोज की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते 19 जून को विपक्षी धर्मपाल, घनश्याम, पंकज, दीपू, विजय, राजकुमार, सुमित्रा, राजपति जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर उसकी व परिजनों की जान बच सकी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कार्यकर्ताओं से मिले सांसद संगमलाल, मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस
लालगंज (संवाद)। जिले के भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नगर के सूर्य नारायण मार्केट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि इसके लिए जनता का जागरुक करें। सांसद संगमलाल ने लालगंज में द्वारिका प्रसाद तिवारी व शीतलमऊ में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बीएन सिंह की मां तथा संतोष सिंह के भतीजे के असमय निधन पर संवेदना प्रकट की। सांसद ने पंडित का पुरवा, रायपुर तियांई, अगई, बछवल, पूरे गोसाई आदि गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, नागेश प्रताप सिंह, दिवाकर दुबे, बृजेंद्र पांडेय उर्फ मंटू, रोहित सिंह, राजकुमार बरनवाल, कमलेश गिरि, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने विमल
प्रतापगढ़(संवाद)। जिले के छतरपुर निवासी विमल कुमार सिंह को संयुक्त व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह ने जनपदीय कार्यकारिणी के गठन होने तक विमल को जिलाध्यक्ष पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी दी है। विमल सिंह के संयुक्त व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सोनी, राजकुमार सोनी, कृपा शंकर जायसवाल, केदारनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, संजय सिंह, राजीव मिश्रा, नीरज सिंह, भारत सिंह, राजेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल आदि व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई है।

लीलापुर में करंट की चपेट में आने राजमिस्त्री की मौत के बाद विलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें