फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने छोड़ा तो विवाहिता फांसी लगाकर छोड़ दी दुनिया

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पति ने पत्नी व बेटी को अपने से दूर कर दिया। भरी पंचायत में साथ रखने से इनकार कर दिया। शादी में मिले सामान तक लिखापढ़ी में लौटा दिए। इस पर विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी बेचूलाल ने बेटी राधा (22) की शादी दो साल पहले कंधई थाना के ताला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ की थी। एक साल तक सबकुछ ठीकठाक रहा। सात माह पहले राधा ने एक बेटी का जन्म दिया। इसके बाद पति से उसकी अनबन हो गई। राजेंद्र ने राधा को साथ रखने से इनकार कर दिया। राधा ने इसकी जानकारी पिता बेचूलाल को दी।
बेचूलाल ने कई बार समझाने का प्रयास किया, मगर राजेंद्र मानने को तैयार नहीं था। 14 अगस्त को दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें राधा और राजेंद्र के अलग रहने का फैसला किया गया। शादी में मिले दहेज के सामान व रुपये राजेंद्र ने लौटा दिए। पति के इस कृत्य से नाराज राधा ने बुधवार देर रात कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें