फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर पिता से बात करने के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
मृत चंद्ररेखा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पिता से मोबाइल पर बात करने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के गांगपाटी निवासी चंद्ररेखा पटेल (25) पत्नी लक्ष्मण कुमार पटेल शनिवार की सुबह घर में काम कर रही थी। पति लक्ष्मण खाना खाने के बाद अपने काम पर चला गया। पति के जाने के बाद चंद्ररेखा अपने पिता श्रीपाल पटेल से मोबाइल पर बात करने लगी। थोड़ी देर बाद अचानक चंद्ररेखा ने घर के भीतर कच्चे मकान में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
यह देख कमरे में मौजूद चंद्ररेखा का डेढ़ साल का बेटा आदर्श रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। फंदे पर झूल रही चंद्ररेखा को लोगों ने नीचे उतारा। लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर श्रीपाल पटेल अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे।

कंधई थाने के गांगपाटी गांव में विवाहिता की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें