फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
मृतक मंजू वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कंधई इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। जिसकी शिकायत महिला प्रकोष्ठ में की गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी रामअचल वर्मा ने दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी मंजू वर्मा की शादी अंतू थाना क्षेत्र के उमरी डंढवा निवासी मनोज कुमार पुत्र रामकेवल वर्मा के साथ की थी। शादी के सप्ताह भर बाद रामअचल बेटी की विदाई कराकर घर ले आए तो उसने बताया कि ससुराल में पति, ससुर, सास तथा जेठ उससे मोटरसाइकिल तथा पचास हजार रुपये नगद दहेज मांग रहे हैं।
मना करने पर उसकी पिटाई की। रामअचल वर्मा ने इसकी शिकायत महिला प्रकोष्ठ में की, जिसके बाद दोनों पक्षों को महिला प्रकोष्ठ में बुलाया गया। प्रकोष्ठ के समझाने के बाद ससुरालजन विदाई के लिए राजी हुए। 29 जनवरी 2019 को रामअचल वर्मा ने बेटी की विदाई कर दी। पिता रामअचल का आरोप है कि बीते 11 अगस्त को ससुरालियों का फोन आया कि मंजू बीमार है। वह भागकर पहुंचा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें