फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में विवाहिता की मौत: चुपचाप कर रहे थे अंतिम संस्कार, तभी आ गई पुलिस; जलती चिता छोड़ भागे ससुराल वाले

Sun, 12 Nov 2023 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के किलई में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के बाद ससुराव वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। ससुराल वाले पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने चिता से अधजला शव निकलवाया।
विज्ञापन
जलती चिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर रहे ससुराल वाले पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने चिता से अधजला शव निकलवाया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के किलई निवासी कृष्ण कुमार गौतम की शादी करीब 15 वर्ष पहले जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान की सीता देवी 35 वर्ष से हुई थी। रविवार दोपहर सीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन मायके वालों को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जौनपुर के सिंगरामऊ जगदीशपुर घाट पहुंचे।

इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जगदीशपुर घाट पहुंची। पुलिस को देख ससुरालीजन वहां से भाग निकले। पुलिस ने मशक्कत के बाद चिता से सीता का अधजला शव निकलवाया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतका के मायके से आए भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें