फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दहेज से इन्कार पर जयमाल के बाद टूटी शादी, दूल्हे व परिजनों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद वर व कन्या पक्ष में विवाद हो गया। नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत कुछ बरातियों को कमरे में बंधक बना लिया। सुबह दोनों पक्ष शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच चौकी में पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी युवक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय थी। विवाह के लिए रविवार को रानीगंज कैथौला स्थित एक मैरिज हॉल में बरात आई। धूमधाम से द्वारचार हुआ। इसके बाद जयमाल की रस्म पूरी की गई। जयमाल के बाद लेनदेन को लेकर वर व कन्या पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हा समेत उसके परिवार के लोग कार खरीदने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। कन्या पक्ष ने रुपये दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर शिक्षक दूल्हे ने शादी करने से इन्कार करते हुए वापस घर जाने की तैयारी शुरू कर दी। इस बात पर कन्या पक्ष के लोग नाराज हो गए। दूल्हा समेत कुछ खास रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया। रात भर दूल्हा समेत अन्य लोग कमरे में बंधक बने रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दोनों पक्ष रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी पहुंच गए जहां देर शाम तक पंचायत होती रही। दोनों पक्ष लेनदेन व शादी में हुए खर्च को लेकर समझौता करने की जुगत में लगे रहे। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी विवेक यादव ने बताया जयमाल के बाद लेनदेन के विवाद में शादी नहीं हो सकी। दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। समझौता नहीं हुआ तो तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें