फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धनतेरस के लिए सजा बाजार, आज खनकेगा कारोबार

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
दिवाली से पहले धनतेरस को लेकर बाजार तैयार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक व कपड़ा कारोबार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरणों की बुकिंग हुई है। दोपहिया वाहनों के ग्राहकों ने पसंदीदा मॉडल बुक कराया है। कपड़ों के शोरूम में आकर्षक छूट दी जा रही है। किराना दुकानों पर झाड़ू और पूजा सामग्री की बिक्री के लिए तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ेगी।

प्रदोष काल रहेगा
आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए स्थिर लग्न में खरीदारी करना लाभकारी माना गया है। शुक्रवार को धनतेरस के महापर्व पर दोपहर में कुंभ लग्न दोपहर एक बजकर सात मिनट से दोपहर दो बजकर 39 मिनट तक है। शाम को वृष लग्न पांच बजकर 45 मिनट से सात बजकर 42 मिनट तक है। ये दोनों स्थिर लग्न हैं। इसी समय गोधूलि बेला एवं प्रदोष काल भी रहेगा। इस समय खरीदारी करना अत्यंत शुभ एवं लाभप्रद होगा।
विज्ञापन


कपड़ों पर 40 फीसदी तक छूट
त्योहार पर ब्रांडेड कपड़ों की मांग बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों, शोरूम और शॉपिंग मॉल में ग्राहकों की भीड़ है। विदेशी ब्रांड कपड़ों पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है

सजावटी सामान की भी बहार
त्योहार को लेकर बाजारों में सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं। शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, मीराभवन, सदर बाजार, बाबागंज, चौक, ठठेरी बाजार और चिलबिला में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, आर्टिफिशियल फूल, तोरण, बंदनवार, झालरें, सजावटी दीये, मोतियों की मालाएं और लाइट लैंप ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई
धनतेरस से पहले बाजार में भीड़ बढ़ने से बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जोगापुर से भंगवा चुंगी, बाबागंज, भरत चौक, सदर बाजार और चिलबिला तक अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। मुख्य मार्गों से शहर को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों और गलियों में भी जाम के हालात बने रहे। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद

पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद

पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद

पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद

पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें