छठ पर शहर की बाजारों में रौनक है। शुक्रवार को फलों और फूलों से बाजार गुलजार हैं। श्रद्धालु पूजन सामग्री, फल, कपड़े और शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, श्रीराम तिराहा, मीराभवन, बाबागंज और चिलबिला समेत अन्य बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर महिलाओं की भीड़ कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और पूजन सामग्री की दुकानों पर अधिक दिखाई दे रही है।
कपड़ा व्यापारी गुरुमीत सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर पीले और लाल रंग की साड़ियों की मांग अधिक है। महिलाएं जयपुर की पश्मीना और कोलकाता की खड्डी सिल्क साड़ियां पसंद कर रही हैं। जयपुर की साड़ी दो से आठ हजार रुपये और कोलकाता की खड्डी सिल्क तीन से 10 हजार रुपये तक उपलब्ध है। पुरुष कुर्ता-जामा खरीद रहे हैं। जो 1000-1500 रुपये में मिल रहे हैं। दुकानदार उमेश हसानी ने बताया कि छठ पूजा के लिए महिलाएं सिंदूर, चूड़ी, बिंदी समेत अन्य सामग्री खरीद रही हैं।
इनसेट
महंगे हुए फल
फोटो..03, 04
छठ पर फलों की मांग बढ़ी है। फल विक्रेता अलसैफ के अनुसार सेब और अमरूद 100 रुपये प्रति किलो, केला 50 रुपये दर्जन, अनानास 70 से 80 रुपये प्रति पीस और संतरा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पर्व से पहले फलों के दाम बढ़े हैं।
सब्जी विक्रेता इम्तियाज ने बताया कि पूजा में इस्तेमाल होने वाला कद्दू और लौकी 50 रुपये प्रति किलो और सिंघाड़ा 40 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
छठ पूजा को लेकर सई घाट पर सफाई, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग
फोटो...08, 09
छठ पर मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई घाट पर नगरपालिका के सफाईकर्मी दिनभर साफ-सफाई में जुटे रहे। वहीं, नदी में पानी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
सई घाट पर बेदी बनाने में जुटे श्रद्धालु
फोटो..07
मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के लिए नदी किनारे वेदी बनानी शुरू कर दी है। घाट पर पहुंचकर लोग पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
छठ महापर्व की तैयारी में दुकान पर कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद
छठ महापर्व की तैयारी में दुकान पर कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद
छठ महापर्व की तैयारी में दुकान पर कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद
छठ महापर्व की तैयारी में दुकान पर कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद