फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सीमा विवाद के झंझट से छुटकारा देगा थानों का नक्शा

Thu, 09 Feb 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने राजस्व विभाग और नगर पंचायतों का नक्शा देखकर काम होते देखा होगा, मगर जिले में अब पुलिस विभाग का भी अपना नक्शा होगा। जिससे आपराधिक वारदात व अज्ञात लाशों के मिलने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच थानों की सीमा को लेकर विवाद नहीं होगा। एक माह तक मोबाइल की लोकेशन के जरिए जिले के 23 थानों का अपना नक्शा तैयार कराया।
विज्ञापन

अभी तक जिले में राजस्व विभाग और नगर पंचायतों का नक्शा होता है। जिसे देखकर थानों की सीमा वाले गांव बताकर विवादों को सुलझाया जाता है। सीमा विवाद में उलझी पुलिस भी तहसील के नक्शे के भरोसे अपना गतिरोध दूर करती है। अपराधों पर नियंत्रण के साथ लंबित विवेचनाओं के बोझ को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पहल की है।
एसपी के निर्देश पर जिले के 23 थानाध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की सीमा तय करते हुए नक्शा तैयार कराया है। इसके लिए जौनपुर जिले की सीमा से देवसरा, पट्टी, फतनपुर से शुरुआत हुई। एक माह की कवायद के बाद जिले के सभी थानों की सीमा का नक्शा बनकर तैयार हो गया। थानों के नक्शों में सार्वजनिक संस्थान, फायर स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, धार्मिक स्थल, पुलिस चौकी, पुलिस बूथ की थानों से दूरी भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

Iथानों का नक्शा बनने से पुलिसकर्मी दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे। उन्हें यह जानकारी रहेगी कि उनके क्षेत्र में कौन-कौन स्थान कितनी दूरी पर हैं। थानों व पुलिस चौकी से सीमा वाले गांवों की दूरी का पता भी चलेगा। अपराधों की रोकथाम के लिए सीमा पर पुलिस बूथ की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें