फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश की जद में आए कई पेड़, तूफान ने बाधित की बिजली

Mon, 05 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेन्द्र में मेन लाइन जोड़ते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही बारिश में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के साथ तूफान ने कई पेड़ों को अपनी जद में ले लिया। इस वजह से कई जगहों पर बिजली खंभे और तार टूटकर गिर गए। लाइनमैन फॉल्ट ठीक कराने के दिनभर दौड़ते रहे। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पर ज्यादा असर पड़ा है। शिकायत पर विद्युतकर्मियों ने पहुंचकर बिजली फॉल्ट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


20 घंटे से 24 गांव की आपूर्ति ठप
पट्टी। शनिवार को तेज हवा और हल्की बारिश के कारण भुपियामऊ मेन पावर हाउस से संचालित 33 हजार की एचटी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। दोपहर 12.30 बजे बिजली कटी जो रात नौ बजे आई। वहीं सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रखहा और दीवानगंज की बिजली शनिवार रात करीब आठ बजे खराब हो गई। दोनों फीडर से जुड़े करीब 24 गांव में 20 घंटे से आपूर्ति बाधित रही। वहीं शीतलागंज और बेलखरनाथ धाम का फीडर रविवार की सुबह 8.50 बजे खराब हो गया।

50 गांवों की आपूर्ति 48 घंटे तक रही बिजली बाधित
क्षेत्र के हरीपुर बरदैता विद्युत से जुड़े करीब 50 गांव में दो दिन बत्ती गुल है। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। वहीं दाउदपुर ग्राम सभा में लगा 50 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से खराब है। उसे बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं किया जा सका। इस कारण किसानों को धान की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। प्रधान गुड्डू, रोहित सिंह, राजकुमार सिंह, रंजीत जायसवाल, राधेश्याम, त्रिलोकीनाथ सोनी ने शिकायत की है।
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल न होने से सिंचाई प्रभावित
बीरापुर। गौरा इलाके में एचटी लाइन का क्रॉस फार्म टूटने की वजह से शनिवार भोर में करीब पांच बजे आपूर्ति बंद हो गई। 12 घंटे से अधिक समय हो जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जामताली, बीरापुर, गीतानगर, जगनीपुर, विलासगंज, रामापुर, हरिहरगंज, बिंदागंज सहित करीब 60 गांव में आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान रहे। इधर, देल्हूपुर उपकेंद्र से शनिवार की दोपहर 12 बजे बिजली कटौती की गई। रविवार की दोपहर 12 बजे ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं रानीगंज अजगरा के पांच फीडरों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप है।

आज भी तेज बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है। वहीं प्रशासन ने बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील की है। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। घर से बाहर होने पर लोग बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाए। बिजली, टेलीफोन के तार और खंभे के पास न खड़े। विशालकाय पेड़ों से दूरी बनाकर रखें। जलाशयों के पास जाने से बचें।

रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेन्द्र में मेन लाइन जोड़ते कर्मचारी। संवाद

रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेन्द्र में मेन लाइन जोड़ते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें