कोहडौर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए गंगापुर माइनर पर लगा लगा सुजानगंज माइनर का बोर्ड।
- फोटो : PRATAPGARH
लोक निर्माण विभाग में मुखिया के न होने पर मातहत मनमानी पर उतारू हैं, इसकी बानगी मंगरौरा विकास खंड में देखने को मिल रही है। पूर्वांचल विकास निधि से मंजूर सड़क सुजानगढ़ माइनर के नहर की पटरी काली करने के लिए किया गया, मगर मातहत उसे गंगापुर माइनर पर बना रहें हैं।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता का पद लगभग चार माह से खाली पड़ा है। विभाग में मुखिया नहीं होने से अवर अभियंता और ठेकेदार मनमानी पर उतर आए हैं। मंगरौरा विकास खंड के सुजानगढ़ माइनर के नहर की पटरी को काली करने के लिए 98.41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, मगर अवर अभियंता की लापरवाही से ठेकेदार गंगापुर माइनर के नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि विभागीय अधिकारियों ने आम लोगों को गुमराह करने के लिए 1840 मीटर की लंबाई को 1480 मीटर दिखाया गया है। जो बोर्ड पर अंकित है। स्थानीय विनोद पांडेय, हरिशंकर मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, शिवा तिवारी, अजय शंकर मिश्र ने सीडीओ डीपी सिंह से मिलकर अवर अभियंता के मनमानी की शिकायत की है।
इधर सहायक अभियंता आरके गुप्ता से बात करने में पूरी जानकारी करने की बात कही है। प्रभारी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक शैलेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
कोहडौर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगापुर माइनर की सड़क।- फोटो : PRATAPGARH