अब जिले में एक नगर पालिका के अलावा नगर पंचायतों की संख्या 18 पहुंच गई है। मानधाता बाजार को काफी दिनों से नगर पंचायत बनाने की मांग लोग कर रहे थे। नगर पंचायत का दर्जा मिलने की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं नगर पंचायत में शामिल गांव के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में निराशा देखी गई।
अधिसूचना के बाद कट गया धनीपुर का नाम, हरखपुर जुड़ा
मानधाता नगर पंचायत में पहले धनीपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था, मगर मंगलवार को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद मानधाता नगर पंचायत की संशोधित सूची में धनीपुर ग्राम पंचायत का नाम नहीं था। बल्कि उसके स्थान पर हरखपुर ग्राम पंचायत का नाम शामिल कर लिया गया है। इससे धनीपुर के लोगों को जोर का झटका लगा है।
नवसृजित मानधाता नगर पंचायत में आठ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। नगर पंचायतों में शामिल गांवों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही वहां तैनात कर्मचारियों को हटाया जाएगा। -रविशंकर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी