फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ की लापरवाही पर भड़के मंडलायुक्त

विज्ञापन
कैम्प कार्यालय में स्थानांतरित जिलाधिकारी रूपेश कुमार को विदाई देते एडीएम शत्रोहन वैश्य। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए अभी तक हाईपावर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अविलंब डिमांड भेजने को कहा है। लापरवाही पर उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने 18 कोल्ड चेन सेंटरों पर सीसीटीवी की जांच करने और तापमान वैक्सीन के मुताबिक रखने के लिए सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मंडलायुक्त ने कुंडा में जिले के अफसरों के साथ बैठक कर कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने पूछा कि आइस लेवल रेफ्रिजेरेटर कितने आए हैं। इस पर सीएमओ ने बताया कि अभी तीन आए हैं। शेष शीघ्र ही आने वाले हैं। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोरोना वैक्सीन से संबंधित जो भी व्यवस्थाएं अभी तक पूर्ण नहीं हैं, उन्हें अविलंब कर लिया जाए। आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए रात को बोरी या तिरपाल से ढकने को कहा है। धान खरीद की जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में 60,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है और अभी तक 53941.943 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। मंडलायुक्त ने संतोष प्रकट करते हुए सभी किसानों का धान खरीदने को कहा है।
अफसरों ने डीएम को दी विदाई
प्रतापगढ़। डीएम डा. रूपेश कुमार का तबादला होने पर शुक्रवार को कैंप कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर अफसरों ने उन्हें विदाई दी। 25 फरवरी 2019 को जिले में तैनाती पाने वाले डीएम की कार्यप्रणाली से अधिकांश अफसर और नेता संतुष्ट थे। विदाई कार्यक्रम के बाद नए डीएम के आने की प्रतीक्षा किए बगैर सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय को चार्ज देकर वह शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिले में डीएम रहे डा. रूपेश कुमार का तबादला होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विदाई देने के लिए कैंप कार्यालय में जिलेभर के अफसर जुट गए। वह सुबह से ही कैंप कार्यालय पर बैठकर फाइलें निपटाते रहे। दोपहर में अफसरों ने कैंप कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन कर डीएम के कार्यों के सराहना की। विदाई कार्यक्रम के बाद डीएम सीडीओ को जिले का प्रभार सौंपते हुए लखनऊ रवाना हो गए। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीआरओ इंद्रभूषण वर्मा, सीएमओ डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, उप कृषि निदेशक डा. रघुराज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें