रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
लालगंज कोतवाली के पूरे तुलसी अजगरा रानीगंज निवासी राम प्रताप विश्वकर्मा (45) पुत्र राम फेर मोहनगंज तिराहे पर लोहे का दरवाजा खिड़की बनाने का काम करता था। शाम पांच बजे दुकान के पीछे स्थिति कटहल तोड़ रहा था। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी हुई थी। जो पेड़ में छू रहा था। कटहल तोड़ते समय राम प्रताप करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे मगर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम प्रताप के पास एक बेटा व तीन बेटियां है।