फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरापुर। रानीगंज चौराहे पर दिनदहाड़े बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रानीगंज अंडरपास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सवईया निवासी राजाराम पांडेय का आरोप है कि चार फरवरी को वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बैंक से महज 300 मीटर दूर रानीगंज चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। एक युवक ने राजाराम को थैला पकड़ने को कहा। थैला पकड़ते ही दूसरे युवक ने राजाराम की जेब से पैसा निकाल लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने जौनपुर के बरसठी धनीपुर निवासी राजनारायण उर्फ बुद्धू को रानीगंज अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 6,100 रुपये नकद और फर्जी पासबुक बरामद की है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें