मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली मालदा टाउन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। जबकि आठ ट्रेनें विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। ट्रेन के लेटलतीफी के कारण रेलवे कंट्रोल को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि पीआरएल पैसेंजर, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल एक घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल पौने दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। वहीं, पद्मावत एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं।