दिवाली से पहले पटाखों का बाजार गुलजार हो गया है। इस बार मैजिक स्पार्कल पटाखा म्यूजिक के साथ जलेगा। हनुमान गदा रॉकेट आसमान में उड़ान भरेगा। इसके साथ ही आतिशबाजी के लिए बाजार में कई तरह के पटाखे आए हैं।
विज्ञापन
रामलीला मैदान और एटीएल ग्राउंड में पटाखों की दुकानें सजी हैं। यहां रॉकेट, पैराशूट पटाखे, चटाई, मिर्ची बम, बंदरछाप, सिंघाड़ा बम और रोशनी वाले पटाखों की भी मांग है।
व्यापारी महेश जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार से पटाखा की दुकानें लगाई है। प्रशासन के निर्देश तेज धमाका और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री नहीं की जा रही है। बाजार में पांच हजार तक की कीमत वाले पटाखे उपलब्ध हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल करीब चार करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई थी।