लालगंज कोतवाली के सराय संग्राम सरैया गांव से शनिवार की सुबह करीब बीस से अधिक लोग मैजिक से गोमद्घा स्नान करने के लिए कौशांबी के कड़ा धाम जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी गंगा पुल के पास पहुंचे ही थे कि मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी में स्नानार्थियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 12 लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के सराय संग्राम सरैया गांव से शनिवार की सुबह करीब बीस से अधिक लोग मैजिक से गोमद्घा स्नान करने के लिए कौशांबी के कड़ा धाम जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी गंगा पुल के पास पहुंचे ही थे कि मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मैजिक में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। वाहन में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
लोगों ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी कालाकांकर ले गए। जहां घायल नीलम पटेल नीलम पटेल ( 22), आलोक (36), राम आसरे (70) व रेखा देवी (45) की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं हादसे में घायल शिवकरण, अमित पटेल (36) ,सुभाष केसरवानी (42), विश्राम पटेल (30) , पंचलाल सरोज (32), रामसुंदर (60), श्रीपाल (40), रामपाल (35), राजू (19) समेत अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घर से भी परिजन अस्पताल पहुंच गए।