फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का सैंपल लेते समय अचेत होकर गिर गया एलटी

विज्ञापन
मानधाता के गुड़रू में अचेत हुआ स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मानधाता का एक लैब टेक्नीशियन सोमवार को कोरोना का सैंपल लेते समय बेहोश गिर पड़ा। इससे हड़कंप मच गया। उसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर उसने आरोप लगाया कि सीएमओ उस पर 60 संदिग्ध लोगों का प्रतिदिन सैंपल लेने का दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं सैंपल लेने के बाद उसे अपनी बाइक से मुख्यालय तक पहुंचाना पड़ता है। जबकि शासन की ओर से साफ मनाही है कि बाइक से कोई भी कर्मचारी सैंपल लेकर मुख्यालय तक नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मानधाता के गुडरू गांव में रविवार को एक कोरोना संक्रमित युवक मिला था। सूचना पर पहुंची मानधाता की टीम ने सैंपलिंग करना शुरू कर दिया। सैंपल लेते वक्त एलटी शिवप्रसाद अचानक अचेत होकर गिर गया । इससे स्वास्थ्य कर्मियों के होश उड़ गए। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना मानधाता पीएचसी को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे मानधाता पीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उसे होश आया। उसने सीएमओ पर दबाव डालकर काम करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कहा कि सीएमओ प्रतिदिन 60 सैंपल कलेक्ट करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ ने यह भी कह रखा है कि सैंपल को मुख्यालय तक पहुंचाना है। सीएमओ के दबाव में हमें बाइक से सैंपल का बॉक्स लेकर मुख्यालय तक जाना पड़ता है। इस बारे में सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा। एडी डॉक्टर सुधाकर पांडेय ने कहा कि जब कर्मचारियों को काम करना होता है तो वे अफसरों पर दबाव ही डालते हैं।
सैंपलिंग कर लौट रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुले में फेंक दी पीपीई किट
कटरामेदनीगंज में कोरोना मरीज मिलने के बाद लोगों की सैंपलिंग कर लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के बाद पीपीई किट को खुले में छोड़ दिया। ग्लव्स को सड़क पर फेंककर चलते बने। कटरामेदनीगंज के लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कटरामेदनीगंज पहुंची। यहां संदिग्धों का सैंपल लेना शुरू कर दिया। सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट को उतारकर एक स्थान पर रख दिया। एंबुलेंस पर बैठकर प्रतापगढ़ जाते समय ग्लव्स को सड़क पर फेंक दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने इस मामले में जांच बैठा दी है। सीएमओ इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें