फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने लगाया प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हुआ प्यार सात दिन भी नहीं निभ सका। घर परिवार छोड़कर प्रेमी के साथ उसके घर आई प्रेमिका सात दिन में ही प्रताड़ना का आरोप लगाकर अपने परिवार के लोगों के साथ घर चली गई। पुलिस ने प्रेमी से पूछताछ करने के बाद उसे भी घर भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू पुलिस के अनुसार समदा का रहने वाले मोहित शर्मा ने फेसबुक के जरिए बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले की रहने वाली एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से प्यार में जीने मरने की कसमें खाने के बाद फोन पर बातचीत करने लगे। प्यार परवान चढ़ने पर मोहित बिहार पहुंच गया। वहां दोनों मिले और परिवार के लोगों से बिना बताए विवाहित युवती अपने प्रेमी मोहित के साथ उसके घर चल पड़ी।
सात दिन पहले दोनों घर पहुंचे और नई जिंदगी जीने व्यतीत करने की कसमें खाने लगे। मगर यह सात दिन भी नहीं चला। चार दिन बाद ही युवती अपने मायके वालों को फोन कर प्रेमी मोहित व परिवार के लोगों के सताने की शिकायत करने लगी। शुक्रवार की सुबह युवती के परिजन अंतू थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समदा पहुंची पुलिस दोनों को थाने उठा लाई। पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के साथ बिहार भेज दिया। युवक से पूछताछ करने के बाद उसे भी हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया। मोहित का कहना है कि उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें