फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भरत से मिले रघुराई, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गड़वारा नगर पंचायत में आयोजित भरत मिलाप मेले में गले में मिलते चारो भाई। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर में सोमवार की सुबह रघुराई ने भरत को गले लगाया। भरत मिलाप के बेला पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भरत मिलाप से पूरा वातारण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

रविवार रात नगर पंचायत भरत मिलाप मेले का आयोजन किया गया। मेले में आकर्षक झाकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण और शिव तांडव नृत्य की झांकियां मेले में आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं खाद्य-पदार्थों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे खिलौनों ने बच्चों का मन मोह लिया।
सोमवार सुबह शिव मंदिर परिसर में राम दरबार सजा, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न विराजमान रहे। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह ने आरती उतारी। इस दौरान श्रीराम दल, भरत दल और बालाजी दल को पुरस्कृत किया गया।

गड़वारा नगर पंचायत में आयोजित भरत मिलाप मेले में गले में मिलते चारो भाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें