फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मस्जिद का ताला तोड़कर दीवार पर लिखी जान से मारने धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने मस्जिद का ताला तोड़कर दीवार पर पेंट से तीन लोगों को जान से मारने की धमकी लिख दी। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पहुंचे लोगों ने दीवार पर धमकी लिखी देखी तो आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर समुदाय के लोगों की भीड़ मस्जिद में जुट गई। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
सुल्तानपुर निवासी हैदर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मस्जिद की दीवार पर पेंट से उनके और कुटुन्नू व बबुल्ले के खिलाफ जान से मारने की धमकी लिखी गई है।
आरोप है कि तीनों नामों से आपत्तिजनक शब्द भी दीवार पर लिखा गया है। चर्चा है कि मस्जिद का साउंड स्पीकर व नकदी भी चोरी की गई है। सीओ प्रशांत राज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। चोरी का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें