फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंगसेट, ट्रैक्टर खरीदा तो नहीं होगी कर्जमाफी

Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार ने जिले के किसानों को एक और झटका दे दिया है। अब पंपिंगसेट और ट्रैक्टर खरीदने वालों का कर्जा नहीं माफ होगा। यानि जिन किसानों ने ट्रैैक्टर और पंपिंगसेट खरीदे हैं, उनसे बैंक कर्ज की पूरी रकम वसूल करेंगे। जिले के 37,856 किसानों को जल्द ही कर्जमाफी का तोहफा मिलने वाला है।
विज्ञापन


कर्जमाफी का इंतजार कर रहेजिले के 13,583 किसानों को सरकार के फैसले से बड़ा झटका लगा है। शासन ने साफ किया है कि बैंकों से कर्ज लेकर सिंचाई के लिए पंपिंगसेट और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों का ऋण नहीं माफ होगा। अब ऋणमाफी के दायरे में सिर्फ फसली ऋण लेने वाले किसान ही आएंगे। इससे किसानों का एक बड़ा तबका प्रभावित हो रहा है। ऋणमाफी की घोषणा के बाद कृषि कार्य के लिए लोन लेेने वाले किसान इस बात से खुश थे, कि उनके  कर्ज का भार कम हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं होने से काफी निराशा हाथ लगी है।

हालांकि अभी तक कर्जमाफी के दायरे में 67,855 किसान चिह्नित किए गए हैं। मगर आए दिन होने वाले नए-नए नियमों के निर्धारण से किसानों में हताशा देखने को मिल रही है। फिलहाल पहले चरण में जिले के 37,856 किसानों को कर्जमाफी का तोहफा मिलने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पहले इन किसानों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। जिला प्रशासन जिस प्रकार तैयारी कर रहा है, उससे लगता है अगस्त माह में ही सभी किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें