फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाकर 40 टन सरिया लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के रामफल इनारी के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने सरिया लादकर जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक और खलासी को बंधक बनाकर मानधाता थाना के गजेहड़ा जंगल के पास फेंककर 40 टन सरिया लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। चालक और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले का चालक रामआसरे पुत्र रामजीत सिंह तथा प्रतापगढ़ जिले के बाघराय के धनवासा निवासी खलासी रीतेश सरोज पुत्र रामपूजन शनिवार को जगदीशपुर अमेठी से 40 टन सरिया ट्रक पर लादकर नैनी जा रहे थे।
प्रयागराज जिले के रामफल इनारी के पास बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। चालक और खलासी को बंधक बनाकर मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास लाकर फेंक दिया। इसके बाद सरिया लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक और खलासी किसी तरह पुलिस चौकी देल्हूपुर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो खाली ट्रक बरामद हो गया। चौकी प्रभारी रामफल इनारी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। उधर, देल्हूपुर पुलिस ने चालक और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें