मानधाता में फरार शातिर अपराधी की गिरफ्तारी को मुनादी कराती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
फरार शातिर की बदमाश तलाश में घर पर दबिश देकर परेशान मानधाता पुलिस ने लोगों से मदद मांगी। मानधाता बाजार व उसके गांव में मुनादी कराते हुए पकड़वाने वाले को इनाम देने की पेशकश की। पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
मानधाता के अकोढिय़ा निवासी रणजीत सिंह पुत्र धर्मराज सिंह कई मामलों में वांछित चल रहा है। पुलिस को उसकी तलाश है। एटीएम हैकर से लेकर लोगों ने छिनैती व मारपीट के मामले में पुलिस काफी दिनों से उसे खोज रही है।
उसके न मिलने पर सोमवार को मानधाता थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने नायाब पहल की। अकोढिय़ा व मानधाता बाजार में मुनादी कराते हुए लोगों से मदद मांगी।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि रणजीत सिंह की सूचना देने वाले का नाम गुप्ता रखने के साथ ही उसे इनाम देने की पेशकश भी की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने भी फरार अपराधियों को पकडने के लिए गांव में मुनादी कराना प्रारंभ कराया था।