फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लीलापुर फीडर ब्लास्ट, 10 घंटे बाधित रही शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े लीलापुर फीडर के भीतर मंगलवार रात एक बजे चूहा घुसने से फीडर ब्लास्ट हो गया। फीडर की केबल और हुक जल गए। फीडर से जुड़े 25 गांवों में 10 घंटे तक बिजली गुल रही। बुधवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े सगरा फीडर के करनपुर में ट्रांसफाॅर्मर जलने से बुधवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। चिलबिला स्थित कार्यशाला से 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। कचहरी फीडर से जुड़े पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप ट्रांसफाॅर्मर जलने से दिन में चार घंटे बिजली कटौती हुई। गायघाट रोड समेत अन्य फीडरों पर भी ट्रिपिंग व फाल्ट के कारण बिजली गुल हुई। एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि करनपुर में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें