फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बत्ती गुल... नींद गायब, छिना सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अघोषित बिजली कटौती लोगों की नींद और गर्मी सुकून छीन रही है। शहरी क्षेत्र में चार से पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं, गांवों में स्थिति और खराब है। वहां छह से सात घंटे बिजली कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग भी मुश्किल खड़ी कर रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में रविवार रात 10 से सुबह सात के बीच करीब चार घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को रतजगा करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लोड बढ़ने के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से बिजली गुल रही।
शहर के रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े विकास भवन, सगरा में रात 12 से सुबह छह बजे के बीच करीब चार घंटे बिजली कटौती हुई। बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े निरंकारी सड़क मोहल्ला, राम जानकी मंदिर, पुराना आबकारी, सदर बाजार में रात एक से सुबह आठ बजे के नौ से 10 बार कटौती की गई। इस कारण पांच घंटे बत्ती गुल रही। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े शुकुलपुर व पूरे ईश्वरनाथ में भी भोर के समय करीब दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के संडवा चंद्रिका उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी रात 10 से सुबह आठ बजे के बीच करीब सात घंटे तक बत्ती गुल रही। हंडौर, पहाड़पुर, बहोरिकपुर, अंतू, भुपियामऊ ग्रामीण समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में यहीं स्थिति रही।
अंतू के संत राम मिश्र ने बताया कि करीब एक सप्ताह से रात में बिजली गुल होने से नींद हराम हो गई है। सगरा के रजितराम पांडेय ने बताया कि बत्ती ने सुकून छीन लिया है। रात में मनमानी कटौती की जा रही है।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन के चलते बिजली कटौती हो रही है। लोड बढ़ने से हाईटेंशन लाइन गर्म हो रही है। फॉल्ट से बचाने के लिए मेन लाइनों को बंद रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें