फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिपरजाॅय के असर से हल्की बारिश, उमस ने किया बेहाल

Tue, 20 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपरजाॅय के असर से हल्की बारिश, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन

- दोपहर में हवा के साथ बादलों ने जमाया डेरा, कड़क धूप से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कई दिन बाद मंगलवार को लोगों को तेज धूप से राहत मिली। बादलों ने अचानक डेरा जमा लिया। तेज हवाओं ने मौसम बदला पर उमस हावी रही। कई स्थानों पर 10 मिनट तक हल्की बारिश भी हुई। दोपहर में हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी रही।
चक्रवात बिपरजाय का असर यहां भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताई थी, सो लोग उम्मीद लगाए थे। दोपहर में हवा चलने के साथ ही आसमान में बादलों का डेरा रहा।
विज्ञापन

सगरासुंदरपुर, मनगढ़, डेरवा के साथ ही कई इलाके में दस मिनट तक हल्की बारिश भी हुई। शहर में भी देर शाम पांच मिनट तक हल्की बरसात हुई। बारिश रुकने के बाद उमस हावी हो गई। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से तेज धूप के चलते लोग बाहर निकलने से बचते रहे। शहर के व्यस्ततम पंजाबी मार्केट, फलमंडी, श्रीराम तिराहा समेत अन्य स्थानों पर गर्मी की वजह से सड़क पर लोग कम दिखे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले दो से चार दिनों तक मौसम में बदलाव संभावित है। धूप-छांव के मौसम में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार हैं। उसम सताने वाली होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें