फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कारागार में उजाला...उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों ने पास की परीक्षा

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटर में जेल में रहकर पास हुए बंदी रक्षक। जिला जेल
विज्ञापन
जिला कारागार में सजायाफ्ता जिंदगी काट रहे तीन बंदियों के जीवन में रोशनी आई है। अपनी मेहनत व लगन के दम पर इंटर में एक और हाईस्कूल में दो बंदियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें से दो उम्रकैद की सजा काट करे हैं। सभी का परीक्षा केंद्र जिला कारागार बांदा में बनाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बंदियों को संबंधित न्यायालय से अनुमति प्राप्त करके जिला कारागार बांदा स्थानांतरित कर परीक्षा दिलाई गई थी। हत्या के मामले में दोषी पाए पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमेठी के थाना संग्रामपुर के शीतलबक्श का पुरवा निवासी पिंटू ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 71 फीसदी अंक हासिल किए। नगर कोतवाली के रामपुर गौरी निवासी जयप्रकाश (41) ने हाईस्कूल में 60 फीसदी अंक हासिल किए। इन्हें भी हत्या के जुर्म उम्रकैद मिली है।
हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी कोतवाली नगर के महुआर निवासी शोएब (25) ने 56.6 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी तीनों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। उन्होंने बताया कि शिक्षा के प्रति उन्मुख बंदियों की सुविधा के लिए कारागार पुस्तकालय में शैक्षणिक विषयों से संबंधित पुस्तकों का विस्तार किया जा रहा है। प्रोजेक्टर एवं स्क्रीन भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

32 जिलाें की जेलों में निरुद्ध 182 बंदी हुए उत्तीर्ण
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए तो प्रदेश की जेलों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। 32 जेलों में निरुद्ध 199 में से 182 बंदियों ने परीक्षा पास की है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, खीरी, मेरठ समेत 18 जेल ऐसी हैं, जहां परीक्षा देने वाले सभी बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।
प्रयागराज में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले दोनों और इंटर की परीक्षा देने वाले चार में से तीन बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। आगरा में सबसे अधिक इंटर में पंजीकृत 21 में से 16 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, हाईस्कूल में 17 में से 17 बंदी पास हुए। गाजियाबाद में हाईस्कूल में 15 में से 13 और इंटर में 10 में से 10 बंदी उत्तीर्ण हुए। बरेली में इंटर में 13 में से नौ और हाईस्कूल में नौ में से नौ बंदी पास हुए।
वहीं, वाराणसी जेल में इंटर में 10 में 10 और हाईस्कूल में तीन में तीन बंदी पास हुए। इसके अलावा लखनऊ में हाईस्कूल में आठ में से आठ और इंटर में चार में से चार बंदी पास हुए हैं।


इन-इन जेलों में निरुद्ध बंदी हुए पास
रामपुर में हाईस्कूल में पांच में से पांच और 12वीं में दो में से दो बंदी पास हुए हैं। रायबरेली में हाईस्कूल में एक में से एक, माथुरा में हाईस्कूल में सात में से छह, इंटर में पांच में से चार, शाहजहांपुर में हाईस्कूल में तीन में से तीन और इंटर में एक में से एक, फर्रुखाबाद में हाईस्कूल में चार में से चार और इंटर में एक में से एक, खीरी में हाईस्कूल में तीन में से तीन और इंटर में दो में से दो, हरदोई में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में एक में से एक, कानपुर में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में सात में से सात, प्रतापगढ़ में हाईस्कूल में दो में से दो और इंटर में दो में से एक बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें