फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश एससी एसटी हेमंत कुमार ने अनुसूचित जाति की पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के दोषी नवाबगंज थाना क्षेत्र के विनोद कुमार वर्मा को सश्रम आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

वादिनी के अनुसार उसके गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी ने तीन साल तक तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता की अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तीन बेटी, एक बेटे व परिवार के लोकलाज के डर से पीड़िता सहमी रही। परेशान होकर पीड़िता ने 3 मई 2023 को नवाबगंज पुलिस से शिकायत कर प्राथमिक दर्ज कराई थी। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुरेश बहादुर सिंह ने की।



गैंगस्टर के दोषी को दो साल 6 माह की कैद
अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अंकिता दुबे की कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के दोषी जेठवारा के अजहर को दो वर्ष 6 माह के कठोर कारावास, 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट में इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक अंबिकेश मणि त्रिपाठी ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें