फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा के निजी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने कुंडा स्थित मवई कला स्थित आईएमएच हाॅस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। एमबीबीएस की डिग्री पर संचालक ने 100 बेड के हॉस्पिटल का संचालन किया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक निजी अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन करते थे।
विज्ञापन

महिला की किडनी निकाले जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद सीएमओ ने कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राचार्य को पत्र लिखा है।
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि आईएमएच हाॅस्पिटल संचालक हिबाबुल के पास महज एक एमबीबीएस डॉक्टर है। वह भी नियमित सेवा नहीं देता है। डॉक्टर की डिग्री लगाकर सौ बेड के हॉस्पिटल का लाइसेंस लेकर अस्पताल का संचालन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वह कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज और प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों से चिकित्सकों को बुलाकर मरीजों का ऑपरेशन कराता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को महेशगंज के पनाह नगर कोटा भवानी की रहने वाली किरन के ऑपरेशन के दौरान एक किडनी निकालने का मामला प्रकाश में आया।
जांच के बाद डिप्टी सीएमओ को भेजकर अस्पताल को सील करा दिया गया है। संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें